कम होने का नाम ही नहीं ले रही है केजरीवाल की मुश्किलें, कोर्ट ने 23 अप्रैल तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत।  

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कम होने का नाम ही नहीं ले रही है मुश्किलें। सोमवार को राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की न्याययिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी है। केजरीवाल की 15 दिनों की न्यायिक हिरासत सोमवार को खत्म हो रही थी जिसके बाद आज सोमवार को तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राउज एवेन्यू कोर्ट में केजरीवाल की पेशी हुई और कोर्ट में उन्हें पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें अब 23 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आज ही राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब घोटाले की सह-अभियुक्त के कविता की न्यायिक हिरासत भी 23 अप्रैल तक बढ़ा दी है। सीएम केजरीवाल को ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में 21 मार्च को उनके आवास से गिरफ्तार किया था। इसके बाद कोर्ट ने दो दफे ईडी रिमांड पर भेजा। इसके बाद उन्हें एक अप्रैल को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। तब से केजरीवाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। 

आज ही उनसे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल को हार्ड कोर अपराधी की तरह जेल में रखा गया है। आतंकियों को जो सुविधाएं दी जाती है जेल में, वो भी सीएम को नहीं मिल रहा है। भगवंत मान ने कहा, ‘‘मैं उन्हें देखकर भावुक हो गया। उनकी गलती क्या है? क्या यह उनकी गलती है कि उन्होंने मोहल्ला क्लीनिक बनाए, आप नेता मान ने कहा कि वह केजरीवाल से आधे घंटे के लिए मिले लेकिन उनके बीच एक कांच की दीवार थी, और दोनों नेताओं के बीच फोन कॉल के जरिये बातचीत हुई। 
 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स