पेट के कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए अपनाये यह घरेलू उपचार। 

पेट में कीड़े होना आम बात है जो किसी भी उम्र के लोगों में हो सकता है। हालांकि यह छोटे बच्‍चों और ग्रोइंग एज बच्‍चों को सबसे ज्‍यादा नुकसान पहुंचाता है। इसकी वजह से बच्‍चों का विकास रुक जाता है और शरीर के सारे न्‍यूट्रिशन धीरे धीरे कम होने लगते हैं। पेट में कीड़े होने का मुख्‍य कारण हाइजीन की कमी होती है। खेलते वक्‍त मिट्टी के संपर्क में आने से बच्‍चे इसके कॉन्टैक्ट में आसानी से आ जाते हैं। इसके लक्षण भी बहुत ही सामान्‍य होते हैं जिन्हें ध्‍यान में रखकर हम घरेलू उपचार से इनसे निजात पा सकते हैं। 

क्‍या हैं लक्षण

1 .. पेट में कीड़े होने पर सोते समय बच्चों और बड़ों दोनों की ही मुंह से लार टपकती है। 
2 .. जिन बच्चों या बड़ों के पेट में कीड़े हो जाते हैं, उनके चेहरे से रौनक कम होने लगती है और त्वचा मुरझाई सी लगती है। 
3 .. होंंठों के दोनों तरफ सफेदी बढ़ना और होठों की दोनों साइड रूखापन होना भी पेट में कीड़े होने की निशानी होती है। 
4 .. बच्चों के पेट में जब कीड़े होने की समस्या होती है तो उनके प्राइवेट पार्ट पर के बाहरी हिस्से पर खुजली और जलन की शिकायत हो सकती है। 

कैसे करें इनका घरेलू उपचार

1 ..  जब भी भोजन करने जाएं तो सबसे पहले छोटा आधा चम्मच अजवाइन पानी के साथ निगल लें ऐसा आप दिन में दो बार कर सकते हैं 3 से 4 दिनों तक ऐसा करें इन दिनों मीठे से परहेज रखें लेकिन इसके बाद भी आराम ना मिले तो डॉक्टर की सलाह लें। 
2 .. तवे पर जीरे को भून लें इन्हें आधा चम्मच लें और गुड़ के साथ खाएं आप जीरे को पाउडर बनाकर भी खा सकते हैं 5-6 दिनों में आपको आराम मिल जाएगा। 
3 .. तुलसी पत्तों का सेवन या तुलसी अर्क का सेवन पेट के कीड़े को मारने के लिए रामबाण का काम करता है। 
4 .. एक ग्‍लास गर्म दूध में एक चम्‍मच हल्‍दी मिलाकर पिएं। 
5 .. सुबह खाली पेट 4 से 5 कच्‍चे लहसुन की कलियां जरूर खाएं इनमें मौजूद एलिसिन और अजोएन तत्‍व पेट के कीड़ों को धीरे धीरे मार देते हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स