एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने पॉडकास्ट में शेयर किया 'मां' बनने का एक्सप्रीरियंस।

रुबीना रुबीना दिलैक टीवी की जानी- मानी अभिनेत्री हैं। एक्ट्रेस ने बीते साल दो बेटियों को जन्म दिया। रूबीना दिलैक ने पिछले साल नवंबर में अपनी जुड़वा बेटियों जीवा और इधा को जन्म दिया था। अभी तक एक्ट्रेस ने अपनी बेटियों का चेहरा रिवील नहीं किया है। फैंस उनकी नन्हीं परियों को देखने को लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला बच्चियों के आने से बेहद खुश थे लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपने संघर्ष के बारे में बताया है। एक्ट्रेस इन दिनों अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। रूबीना ने अब इस पॉडकास्ट में मां के बनने के बाद के एक्सप्रीरियंस को शेयर किया है। एक्ट्रेस ने बताया है कि जुड़वा बेटियों को जन्म देने के बाद उनकी लाइफ में क्या-क्या दिक्कतें आई है। रूबीना ने खुलासा किया है वो ठीक से नींद तक नहीं ले पाती है। रुबीना ने बताया कि- मैं रात में सो नहीं पाती हूं। एक समय तो ऐसा आया था जब मैं पूरी तरह टूट गई थी। मतलब मुझे मदद की जरूरत थी। मैं जागती रहती थी और रोती रहती थी। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था। मैं सो नहीं पा रही थी। लेकिन इस चीज में अभिनव ने मेरी मदद की। 

एक्ट्रेस ने आगे अपनी बेटिंयो के रूटीन के बारे में बात की उन्होंने कहा कि- अभी मैंने अपनी बेटियों के लिए टाइम टेबेल तैयार कर रखा है। जैसे वो रात को टाइम से सोएं, टाइम से नहाए, टाइम से खाएं। लेकिन इस रूटीन में भी हमे काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती है। क्योंकि दोनों अलग-अलग इंसान है। दोनों की पर्सनेलिटी अलग है। तो दोनों की डिमांड भी अलग है। लेकिन हमे उम्मीद है कि कुछ दिन के बाद जब ये रूटीन में ढल जाएंगी तो हमे थोड़ा रिलीफ मिलेगा।

 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स