आम आदमी पार्टी ने जारी करी '40 स्टार' प्रचारकों की लिस्ट, सुनीता केजरीवाल का नाम भी है शामिल।
गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. इसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल का भी नाम शामिल है। मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन के अलावा संदीप पाठक, पंकज गुप्ता, आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह का नाम शामिल है। इस लिस्ट में दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय का नाम भी शामिल है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देशभर में प्रचार अभियार जोर शोर से जारी है. इस बीच आम आदमी पार्टी ने गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए आम आदमी पार्टी ने जिन नेताओं के नाम जारी किए हैं। उसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम भी शामिल है। दिल्ली आबकारी नीति मामले में जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है।
आम आदमी पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज का भी नाम शामिल है। इसके अलावा इस लिस्ट में राघव चड्डा, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, अमन अरोड़ा का भी नाम है। इसके साथ ही गुजरात चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों में इसुदान गढ़वी, हेमंत खावा, सुधीर वाघानी, अल्पेश कथीरिया, राजूभाई सोलंकी, जगमालभाई वाला, कैलाश गढ़वी, डॉ. रमेश पटेल, प्रवीण राम, पंकज पटेल का नाम शामिल है।
















































































Leave Your Message