बहुजन समाज पार्टी ने अब तक कितने 'मुससमानों' को दिया गया टिकट।

लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की है बहुजन समाज पार्टी ने। लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिसमें 3 मुस्लिम कैंडिडेट्स भी शामिल हैं। पार्टी ने जिन मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, उनमें मुस्लिम खां,अतहर जमाल लारी और ख्वाजा समसुद्दीन शामिल हैं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे अतहर जमाल लारी वाराणसी से। वहीं, बदायूं से मुस्लिम खान को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि डुमरियागंज से ख्वाजा समसुद्दीन मैदान में होंगे। 

मैनपुरी से बदला उम्मीदवार, इसके अलावा पार्टी ने बांदा से मयंक द्विवेदी, जौनपुर से धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को भी टिकट दिया है। बीएसपी ने मैनपुरी से भी अपना उम्मीदवार बदल दिया है।  यहां से अब शिव प्रसाद यादव तोल ठोकेंगे. मायावती ने बरेली से छोटेलाल गंगवार, सुल्तानपुर से उदराज शर्मा, फर्रुखाबाद से क्रांति पांडेय, गाजीपुर से उमेश कुमार सिंह और बलिया से लल्लन सिंह यादव को टिकट दिया है। बहुजन समाज पार्टी ने अब तक कुल 14 मुस्लिम उम्मीदवारों पर दांव खेला है। पिछले 4 लिस्ट में पार्टी ने 11 उम्मीदवारों को टिकट दिया था। पार्टी ने सहारनपुर से माजिद अली, मुरादाबाद से इरफाम सैफी, रामपुर से जीशान खां, संभल से शौकल अली और अमरोहा से मुजाहिद हुसैन को मैदान में उतारा है। इसके अलावा बीएसपी ने आंवला से आबिद अली, पीलीभीत से अनीस अहमद कन्नौज से इमरान, लखनऊ से सरवर मलिक, एटा से मोहम्मद इरफान और गोरखपुर से जावेद सिमनानी को टिकट दिया है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स