कपिल शर्मा ने किया खुलासा, आखिर क्यों रोना पड़ा उन्हें पूरी रात।

कपिल शर्मा एक भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन , टेलीविजन होस्ट, अभिनेता, डबिंग कलाकार, निर्माता और गायक हैं। कपिल शर्मा का नया शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' हाल ही में शुरू हुआ है, जिसे दर्शकों को खूब प्यार मिल रहा है। द ग्रेट इंडियन कपिल शो के तीसरे एपिसोड में परिणीति चोपड़ा, दिलजीत दोसांझ और इम्तियाज अली गेस्ट बन कर पहुंचे थे। ये तीनों अपनी फिल्म 'चमकीला ' के प्रमोशन के लिए आए थे। इस फिल्म में एआर रहमान ने अपना म्यूजिक दिया है। शो में कपिल ने एआर रहमान से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था, जो एपिसोड में टेलीकास्ट नहीं हुआ है। लेकिन ख़ुफ़िया रिपोर्ट का कहना है की उन्हें एआर रहमान ने 'चमकीला' के लिए कॉल किया था। 

कपिल शर्मा ने शो में कहा कि- एक बार मैंने एआर रहमान का कॉल मिस कर दिया था। उस वक्त मैं विदेश में था। कपिल ने आगे बताया कि- उस कॉल के बाद मैं एआर रहमान जी से मिला था उन्होंने मुझे बताया कि मैंने तु्म्हें चमकीला के लिए कॉल किया था। कपिल ने कहा कि मुझे लगा वो चमकीला में मुझसे कोई गाना गवाना चाहते थे। मुझे ये भी लगा कि या फिर वो शायद मुझसे मीठी-मीठी बातें कर रहे हैं। कपिल ने कहा कि मैंने उन्हें बताया कि मैं विदेश में था इसलिए आप से बात नहीं कर सका। लेकिन आगे कपिल ने बताया कि एआर रहमान के साथ काम करने की अपॉर्चुनिटी मिस होने पर वो पूरी रात रोए थे। कपिल की इस बात के बाद इम्तिायाज अली ने भी उन्हें बताया कि एआर रहमान कपिल की सिंगिग के बारे में बात कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि- एआर रहमान ने कहा था कि अगर दिलजीत ये फिल्म नहीं करते तो इस रोल के लिए कोई अगर दूसरा ऑप्शन था तो वो आप थे। 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स