आईपीएल में सुनील नारायण ने बनाया एक बड़ा 'रिकॉर्ड' मैच में जड़ा शानदार शतक। 

सुनील नारायण साल 2011 से टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं। लेकिन 13 साल के उनके करियर में ये पहला मौका है जब उन्होंने शतक जड़ा है। सुनील नारायण इस बार आईपीएल में केकेआर के लिए ओपनिंग कर रहे हैं और वह मैनेजमेंट के फैसले पर खरे भी उतरे हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच 49 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने शतक तक पहुंचने के लिए 11 चौके और 6 छक्के जड़े। नारायण इस मैच में 56 गेंदों पर 109 रन बनाकर आउट हुए। कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में सुनील नारायण के बल्ले से एक शतकीय पारी देखने को मिली है। अपनी जादूई गेंदबाजी के लिए पहचाने जाने वाले सुनील नारायण ने इस बार बतौर बल्लेबाज कमाल का प्रदर्शन किया है। सुनील नारायण ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में शतक जड़ा। ये उनकी टी20 करियर का पहला शतक भी है। सुनील नारायण ने इस शतक के साथ आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है। सुनील नारायण आईपीएल में शतक जड़ने के साथ-साथ 100 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

आईपीएल में शतक और हैट्रिक लेने वाले खिलाड़ियों के नाम,  
1 . रोहित शर्मा। 
2 . शेन वॉटसन। 
3 . सुनील नारायण। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स