दिल्ली शराब घोटाला: ED के मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 26 अप्रैल तक बढ़ी
दिल्ली शराब घोटाला: ED के मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 26 अप्रैल तक बढ़ी
दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को फिर राहत नहीं मिली है. मनीष सिसोदिया की रिहाई पर कोर्ट ने फिर ग्रहण लगा दिया है. दिल्ली शराब घोटाला केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 26 अप्रैल तक बढ़ा दी है। हालांकि, इस दौरान कोर्ट ने मनीष सिसोदिया समेत दिल्ली शराब घोटाला केस से जुड़े सभी आरोपियों को बड़ा आदेश दिया!
राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया समेत आरोपियों से उन दस्तावेजों की लिस्ट देने का निर्देश दिया, जिन दस्तावेज़ों की जांच अभी पूरी नहीं हुई है. कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 26 अप्रैल को 11 बजे होगी. बता दें कि मनीष सिसोदिया ने अदालत में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के वास्ते आबकारी मामलों में अंतरिम जमानत देने का अनुरोध भी किया है. इस मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया की याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को नोटिस जारी किया है.
















































































Leave Your Message