केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोगों से करी अपील, पहले मतदान, फिर जलपान। 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें, क्योंकि आपके एक वोट में सुरक्षित, विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने की शक्ति है। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग आज शुक्रवार 19 अप्रैल को हो रही है। अमित शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार के जिन 4 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होने हैं, वहां के बहनों-भाइयों से रिकॉर्ड मतदान करने की अपील करता हूं कि आपका एक वोट हर गरीब को घर, गैस, बिजली, इलाज और शौचालय सुनिश्चित करने के साथ-साथ किसानों को उनका सम्मान व फसल का उचित दाम भी सुनिश्चित करता है। इसलिए पहले मतदान, फिर जलपान। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स  पूर्व में ट्विटर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की।  उन्होंने कहा, "यह एक ऐसी सरकार चुनने का समय है जिसमें छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद के दंश से मुक्त करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो। एक मजबूत नेतृत्व को दिया गया आपका एक वोट, नक्सलवाद पर आखिरी चोट होगा। इसके साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में चल रही प्रथम चरण की वोटिंग के लिए जनता से अपील की है। यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है, जिसके माध्यम से भारत का उज्ज्वल भविष्य तय होता है। इसलिए एक ऐसा नेतृत्व चुनें, जिसके पास विजन और परिश्रम की शक्ति हो। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स