हार्दिक पांड्या को लगा तगड़ा झटका, जीत के बाद लगा जुर्माना।    

आईपीएल के 17 वे सीजन में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के बाद ओवर रेट धीमा होने के वजह से जुर्माने का सामना करना पड़ा है। मुंबई की टीम ने आईपीएल के 17वें सीजन में अपना 7वां मुकाबला पंजाब की टीम के खिलाफ खेला जिसमें उन्होंने 9 रनों से मैच को अपने नाम किया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ओवर रेट के मामले में काफी धीमा था, जिसको लेकर उनके कप्तान हार्दिक पांड्या को आईपीएल आचार संहिता के अनुसार जुर्माना लगाया गया है।

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस का ओवर रेट काफी धीमा था, जिसमें पारी के आखिरी 2 ओवरों में 30 गज के बाहर 5 फील्डर की जगह पर वह सिर्फ 4 फील्डर्स ही लगा सके। बीसीसीआई की तरफ से हार्दिक को 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें जारी बयान में कहा गया कि मुबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या पर पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति के चलते जुर्माना लगाया गया है। उनका इस सीजन बतौर कप्तान ये पहली गलती है तो सिर्फ 12 लाख रुपए का फाइन लगा है। बता दें कि इसके बाद यदि मुंबई इंडियंस से दूसरी बार ये गलती इस सीजन होती है तो हार्दिक को जहां 24 लाख रुपए के जुर्माने का सामना करना पड़ेगा तो टीम के बाकी खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स