अरशद वारसी यानि 'सर्किट' की कुछ इस तरह बदली किस्मत।
बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करे तोह इसमें अपनी पहचान बनाना जितना आसान दीखता है उतना होता नहीं है। बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना बहुत ही मुश्किल काम है। कई बॉलीवुड अभिनेता हैं, जिन्होंने फ्लॉप फिल्मों से करियर की शुरुआत की, लेकिन बाद में स्टार बन गए। वहीं कुछ ऐसे अभिनेता भी हैं, जिन्होंने हिट डेब्यू के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर सफलता बनाए रखने के लिए संघर्ष किया। कई ऐसे भी हैं जो अच्छे रोल के लिए सालों तक बेरोजगार रहे। एक ऐसा अभिनेता भी है जिसने करियर की शुरुआत हिट फिल्म से की। इसके बाद लगातार 8 फ्लॉप फिल्में दीं। फिर ऐसा दौर आया जब एक्टर के पास 3 साल तक कोई भी फिल्म नहीं थी। अब एक्टर स्टार बन गए हैं।
जी हाँ उनका नाम अरशद वारसी है इन्होने साल 2003 में अभिनेता राजकुमार हिरानी की 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में सर्किट के रूप में अभिनय किया,जो उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। अभिनेता के अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा और फिल्म में उनका और संजय दत्त का ब्रोमांस भी दर्शकों को पसंद आया। ये फिल्म आज भी लोग काफी पसंद करते है। इसके बाद उन्होंने 'हलचल', 'मैंने प्यार क्यों किया, 'सलाम नमस्ते', 'गोलमाल-फन अनलिमिटेड', 'लगे रहो मुन्ना भाई', 'धमाल', 'गोलमाल रिटर्न्स', 'इश्किया', 'गोलमाल 3', 'जॉली एलएलबी 2', 'गोलमाल अगेन' और 'टोटल धमाल' जैसी कई हिट फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने हिट सीरीज 'असुर' में अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया और अब अभिनेता संजय दत्त, अक्षय कुमार, रवीना टंडन, परेश रावल, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता और दिशा पटानी के साथ 'वेलकम टू द जंगल' में अभिनय करने के लिए तैयार हैं।
















































































Leave Your Message