दिल्ली एनसीआर के सबसे महंगे स्कूलों के नाम,जहाँ नहीं पढ़ सकता हर कोई।
आज हम आपको दिल्ली एनसीआर के कुछ महंगे स्कूलों के बारे में बातएंगे, जिन्होंने पूरे भारत पर अपनी पहचान बनाई हुई है। इन स्कूलो में दाखिला लेना हर किसी की बसकी की बात नहीं है। ऐसा इसलिए क्योकि इन स्कूलों की फीस इतनी ज़्यदा है की कोई एडमिशन लेने से पहले दौ बार सोचेगा। इन स्कूलो ने अपनी अलग ही पहचान बना रखी है। दिल्ली एनसीआर भारत के काफी महंगे शहरों में से है। यहां रहना लोगों के लिए काफी महंगा साबित होता है। सिर्फ रहना ही नहीं बल्कि पढ़ना भी काफी मुश्किल होता है। आज हम आपको दिल्ली एनसीआर के पांच सबसे महंगे स्कूलों के बारे में बताएंगे। इन स्कूलों की फीस सुनेंगे आप तो हैरान रह जाएंगे। गुरूग्राम के पाथवेज स्कूल के प्री नर्सरी किंडरगार्डन की क्वार्टरली फीस 1,47,000 रुपये है। यह देश का पहला आईबी कॉन्टिनम स्कूल है। दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित अमेरिकन एंबेसी स्कूल बहुत महंगा स्कूल है। इसकी सालाना फीस की बात की जाए तो वह 20 लाख रुपए से भी ज्यादा। दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में ही मौजूद ब्रिटिश स्कूल भी काफी मंहगा स्कूल माना जाता है। इसकी क्वार्टरली फीस की बात की जाए तो वह करीब 1,76,500 है। गुड़गांव में मौजूद जीडी गोयनका स्कूल भी रईसों के लिए बनाया गया स्कूल है। इसकी सालाना फीस की बात की जाए तो करीब 8 लाख रुपये। दिल्ली के बाराखंबा रोड में स्थित माडर्न स्कूल भी काफी महंगा स्कूल माना जाता है। इसका एडमिशन शुल्क 50,000 रुपये है। तो वहीं इसकी मासिक शुल्क 15,000 रुपये है। यह वो स्कूलों के नाम हे जिसमें पढ़ने का मौका हर किसी को नहीं मिलता। ऐसा इसलिए क्यूकि यह मोस्ट एक्सपेंसिव स्कूलों में से एक है।
















































































Leave Your Message