समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव का 'भाजपा' पर हमला, भाजपा है सबसे झूठी पार्टी।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला, पहले चरण के मतदान को बीजेपी के लिए पहला फ्लॉप शो बताया है। पहले चरण में ही पश्चिम की हवा ने भाजपा का सफाया कर दिया है और भाजपा का पहला शो ही फ्लॉप हो गया है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीट सहारनपुर, बिजनौर, कैराना, मुजफ्फरनगर, नगीना आरक्षित, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में शुक्रवार को मतदान हुआ। इसमें अधिकांश सीट पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आती हैं। सपा प्रमुख यादव ने प्रधानमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, न ही इनकी कहानी किसी को पसंद आ रही है और ना ही इनके डायलॉग किसी को पसंद आ रहे हैं और पहला ही 'शो' पहले चरण का चुनाव फ्लॉप हो गया है, खिड़की पर कोई टिकट लेने भी नहीं जा रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा,पीडीए ,पिछड़ा दलित, अल्पसंख्यक परिवार ही भारतीय जनता पार्टी का सफाया कर रहा है। पीडीए ही एनडीए को हराएगा। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया, भाजपा का झूठ और लूट जनता के सामने उजागर हो गया है। पिछले दस साल में इतना झूठ किसी ने नहीं बोला है। भाजपा सबसे झूठी पार्टी है। किसानों, नौजवानों, व्यापारियों सभी से झूठ बोला। भाजपा ने सभी से विश्वासघात किया है। गाजियाबाद से गाजीपुर तक जनता भाजपा का सफाया करेगी।
















































































Leave Your Message