लिप सर्जरी पर ट्रोल 'हुई ईशा' देओल।

ईशा देओल एक भारतीय अभिनेत्री है। वह प्रसिद्ध अदाकार धर्मेंद्र और अदाकारा हेमा मालिनी की बेटी है। ईशा देओल ने भी हिंदी की फिल्मो में काम किया है। लेकिन इसके बावजूद वो अपनी कुछ खास पहचान नहीं बना पाई है। ईशा देओल हाल ही में भरत तख्तानी संग अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में छाई हुई थीं। वहीं अब उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है जिसके चलते वे नेटिज़न्स के निशाने पर आ गई हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने हाल ही में भरत तख्तानी संग अपने तलाक की अनाउंसमेंट कर हर किसी को हैरान कर दिया था। इस जोड़ी ने 12 साल की शादी के बाद अपना रिश्ता खत्म कर दिया। इस कपल की दो बेटियां हैं। ईशा की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसके चलते उनके लुक्स को लेकर नेटिजन्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में ईशा देओल के लिप्स काफी सूजे हुए नजर आ रहे हैं और नेटिज़न्स के एक सेक्शन का कहना है कि ईशा ने लिप सर्जरी कराई है। ईशा की वायरल हो ही वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, लिप फिलर्स बैन होने चाहिए। ,एक और ने लिखा,  पता नहीं ये लोग क्यों अपनी बॉडी चेंज करने की कोशिश करते हैं। वहीं एक अन्य ने लिखा,  लिप सर्जरी कराने के बाद वह ठीक से बोल भी नहीं पा रही है। इसी को कहते हैं "प्रतिष्ठा में प्राण देना। वहीं लिप सर्जरी के लिए ट्रोल हो रही ईशा देओल ने अभी तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। 
 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स