प्रियंका गाँधी का मोदी सरकार पर हमला, बीजेपी के 400 पार के नारे पर भी कसा तंज। 

कांग्रेस की वरिष्ट नेता प्रियंका गाँधी ने केंद्र सरकार और मोदी सरकार पर हमला। सविधान में बदलाव के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरी भाजपा पर सवाल उठाए। प्रियंका गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी बैकफुट पर हैं, पीएम की मर्जी के बिना बीजेपी नेता संविधान में बदलाव की बात नहीं कर सकती। दरअसल, संविधान में बदलाव कर जनता के अधिकार को कमजोर किया जाएगा। प्रियंका गांधी ने बीजेपी के 400 पार के नारे पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि 400 पार कैसे कह रहे हैं, क्या ज्योतिष हैं या कोई गड़बड़ की है, उन्होंने  इंडिया गठबंधन के जीतने के बाद पीएम को लेकर पूछे सवाल में कहा कि सभी दल मिलकर पीएम तय करेंगे। 

राजनांदगांव में रविवार रात  21 अप्रैल चुनाव प्रचार करने पहुंचीं प्रियंका गांधी ने अमित शाह पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि  मैं अपनी बेटी से मिलने विदेश गई थी, अमित शाह मेरी जासूसी कराते हैं। प्रियंका गांधी ने इलेक्टोरल बॉन्ड पर भी बात की, उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इसका लगातार बचाव कर रहे हैं। इसे पारदर्शी बता रहे हैं तो लोगों को सोचने की जरूरत है। अगर यह पारदर्शी व्यवस्था थी तो सबकुछ गुप्त क्यों था, सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों ने इसे रद्द किया है।  इसका मतलब साफ है कि यह गलत था और बीजेपी जनता के सामने लगातार झूठ बोल रही है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स