पूरी फॅमिली के साथ 'रामलला' के दर्शन करने पहुंचे अयोध्या, रितेश देशमुख और जेनेलिया।
राम मंदिर एक महत्वपूर्ण हिंदू मंदिर है जो वर्तमान में भारत के उत्तर प्रदेश के अयोध्या में निर्माणाधीन है। 22 जनवरी को पूरे देश ने एक ऐतिहासिक पल देखा था जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया वहीं कई मशहूर हस्तियां अभी भी राम मंदिर के दर्शन करने जा रहे हैं तो वहीं कुछ लोग प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद भी कई बार दर्शन कर चुके हैं। अब रामलला ले दर्शन करने पहुंचे बॉलीवुड के पॉपुलर कपल रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपने बेटे रियान और राहिल के साथ मंदिर में रामलला के दर्शन किए।
रितेश और जेनेलिया ने 20 अप्रैल को अपने बेटे रियान और राहिल के साथ अयोध्या के राम मंदिर के दर्शन किए और 21 अप्रैल को कपल ने उनके दर्शन करते हुए की तस्वीरें शेयर की है। कुछ समय पहले एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जेनेलिया देशमुख को टैग कर फोटो शेयर की है। जिसमें वह अपने परिवार संग अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं। रितेश देशमुख ने पत्नी जेनेलिया के संग तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'मंत्रों से बढ़के तेरा नाम. जय श्री राम, रामलला के भव्य दर्शन पाकर धन्य हो गया। बता दें कि रितेश देशमुख और जिनिलिया ने रामलला की पूजा-अर्चना की और 20 मिनट रुके थे। रितेश और जेनेलिया ने मंदिर के पुजारी संतोष तिवारी से भी मुलाकात की जिन्होंने बॉलीवुड कपल को रामनामी और चंदन प्रसाद भी दिया।
















































































Leave Your Message