ममता बनर्जी ने लगाया बीजेपी पर गंभीर आरोप, हो सकती मेरी और अभिषेक की हत्या।
लोकसभा 2024 के चलते पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लगाया बीजेपी पर बड़ा आरोप। उन्होंने कहा बीजेपी को और से बम फोड़ने की बातें हों रही है। ममता बनर्जी ने कहा है कि उनकी और अभिषेक की हत्या हो सकती है। मैं और अभिषेक टारगेट पर हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि ये लोग हमारी जान भी ले सकते हैं। वे सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। बालुरघाट लोकसभा सीट के कुमारगंज में रविवार 21 अप्रैल 2024 को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पश्चिम बंगाल के लोगों से सावधान रहने को कहा। उन्होंने आगे कहा,बीजेपी मुझे और अभिषेक को निशाना बना रही है, हम सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन हम साजिश से भी नहीं डरते हैं। हम सभी से टीएमसी नेताओं और पश्चिम बंगाल के लोगों के खिलाफ साजिश के खिलाफ सतर्क रहने का आग्रह करते हैं।
बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह भाजपा की 'धर्म-आधारित वोट बैंक की राजनीति और एजेंडे' के अनुरूप किया गया था। उन्होंने सवाल किया, 'डीडी का लोगो अचानक भगवा क्यों हो गया? सेना के जवानों के आधिकारिक आवासों को भगवा रंग में क्यों रंगा गया, काशी वाराणसी में पुलिस की वर्दी भगवा रंग में क्यों बदल दी गई। सुवेंदु अधिकारी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी ने उन्हें गद्दार कहा जो अपने परिवार और गलत तरीके से अर्जित संपत्ति की रक्षा के लिए भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने कहा, मैं उन्हें बता दूं कि चॉकलेट बम विस्फोट करने की उनकी धमकी को हम अवमानना की दृष्टि से देखते हैं।
















































































Leave Your Message