प्रेगनेंसी के दौरान पैरों की सूजन खत्म करने के उपाय।
हर महिला को अपनी-अपनी प्रेगनेंसी के दौरान बहुत से परेशानियों का सामना करना पढ़ता है। प्रेगनेंसी के 9 महीने तरह-तरह की चुनौतियों से भरे होते हैं। इस दौरान कई तरह की शारीरिक और मानसिक बदलाव होते हैं। इसका कारण इस दौरान होने वाले हार्मोनल चेंजेस हैं। इसका कारण इस दौरान होने वाले हार्मोनल चेंजेस हैं। यह कॉमन प्रॉब्लम है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसका कारण शरीर में एक्स्ट्रा लिक्विड और ब्लड का जमा होना है. यह एक्स्ट्रा ब्लड और लिक्विड महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की जरूरतों को पूरा करने के लिए होता है। इसकी वजह से पैरों में ही नहीं हाथों और शरीर के अन्य अंगों पर भी सूजन नजर आता है। ज्यादा देर तक एक ही पोजीशन में बैठना, बहुत ज्यादा कैफीन, नमक लेना भी पैरों में सूजन का कारण हो सकता है. कई बार यह इतना ज्यादा हो जाता है कि चलने-फिरने में दिक्कतें होने लगती हैं।
प्रेगनेंसी में पैरों की सूजन खत्म करने के उपाय
1.. प्रेगनेंसी में अपने पैरों की ओर तकिया लगाकर सोने से पैरों में सूजन की समस्या से आराम मिल जाता है. हर दिन 20 से 30 मिनट ऐसा करना चाहिए।
2.. प्रेगनेंसी में शरीर में पोटैशियम की मात्रा कम न होने दें इससे ब्लड प्रेशर, वॉट रिटेंशन और पैरों में सूजन की समस्या नहीं होती है, खाने में पोटैशियम रिच फूड्स लें।
3.. प्रेगनेंसी में शरीर में किसी तरह के सूजन से बचने के लिए उसे हाइड्रेट रखें, समय-समय पर पानी पीते रहें।
4.. प्रेगनेंसी में पैरों में सूजन की समस्या से आराम पाने के लिए सरसों, नारियल तेल या जैतून के तेल से दिन में दो-तीन बार मालिश करना चाहिए।
















































































Leave Your Message