बड़े और छोटे मियां दोनों है सुभान अल्लाह, अकबरुदीन ने दिखाए पैने तेवर, ओवैसी की ज़बान पर फिसलन है।
ओवैसी अपने बेबाक और विरोधी बेखौफ बयानों के लिए जाने जाते हैं, इसलिए वो सुर्ख़ियों में अपने बयानों की वजा से बने रहते हैं। बेशक वह मुस्लिम होने के साथ अपनी AIMIM के दिगज नेता हैं। फिर भी देखा गया है की वो मुस्लिम समाज की और से अक्सर उनके पक्ष में ब्यान देते है और अब तो उनके भाई ने भी उन्ही के जैसी भाषा को और तेज़ी से बोलना शुरू कर दिया है।
ऐसा ही एक मामला हुआ जब, अकबरुद्दीन ओवैसी ने पुलिस को धमकाने के मामले में गुरुवार को सफाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिस झूठ बोल रही है। AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा, ''डीसीपी और पुलिस झूठ बोल रही है। मेरे पास वीडियो है कि स्टेज पर सीढ़ी चढ़कर वो आ रहे हैं। मैंने दस बजे के बाद स्पीच दी है तो मेरे खिलाफ कानून के तहत केस करो। सीधा स्टेज पर चढ़कर आकर कहना है कि समय हो गया, पुलिस को ऐसा नहीं करना चाहिए।'' उन्होंने आगे कहा कि मैंने अनुमति से किया। चुनाव आयोग ने मंजूरी दी थी। मैंने चुनाव आयोग को पूरा वीडियो फुटेज भेज दिया है। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने भी कहा कि गलती हुई है। मैंने एक पुलिस अफसर के खिलाफ शिकायत की है।
दरअसल, अकबरुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना के ललिताबाग में चुनावी रैली करते हुए कहा था कि, उन्हें कोई मां का लाल रोकने वाला पैदा नहीं हुआ है। अकबरुद्दीन ओवैसी वीडियो में पुलिस इंस्पेक्टर वाले से कह रहे, ''मेरे पास घड़ी है। ऐसे में आप यहाँ से चलिए। क्या समझ रहे हो कि कमजोर हो गए हैं। अभी भी बहुत हिम्मत है। पांच मिनट बोलूंगा। कोई माँ का लाल रोकने वाला पैदा नहीं हुआ है। इशारा कर दिया तो तुम्हें दौड़ना पड़ेगा।'' वहीं डीसीपी रोहित राजू ने बताया कि पूरे मामले को लेकर अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 353 सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
















































































Leave Your Message