युजवेंद्र चहल आईपीएल के 'इतिहास' में कारनामा कर बना सकते है रिकॉर्ड। 

आईपीएल 2024 के 38वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। इस मैच के दौरान सभी की नजर राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पर रहने वाली है। युजवेंद्र चहल इस मैच के दौरान आईपीएल का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। वह आईपीएल में एक खास उपलब्धि तक पहुंचने के काफी करीब हैं। युजवेंद्र चहल आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज हैं। आईपीएल में अभी तक किसी भी गेंदबाज ने उनसे ज्यादा विकेट नहीं लिए हैं। चहल आईपीएल में साल 2013 से खेल रहे हैं। वह आईपीएल में अभी तक 152 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 199 विकेट अपने नाम किए हैं। वह अब आईपीएल में 200 विकेट पूरे करने से सिर्फ 1 विकेट दूर हैं। खास बात ये है कि आईपीएल में अभी तक किसी भी गेंदबाज ने 200 विकेट नहीं लिए हैं। ऐसे में वह ये कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज बनने के काफी करीब हैं। युजवेंद्र चहल के लिए आईपीएल का ये सीजन अभी तक काफी अच्छा रहा है। युजवेंद्र चहल ने इस सीजन में 7 मैच खेलते हुए 12 विकेट लिए हैं। वह 12 विकेट के साथ पर्पल कैप की रेस में तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। चहल से आगे इस लिस्ट में सिर्फ जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल हैं। जसप्रीत बुमराह 7 मैचों में 13 विकेट ले चुके हैं। वहीं, हर्षल पटेल ने 8 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। 

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

1 .. युजवेंद्र चहल - 199 विकेट। 
2 .. ड्वेन ब्रावो - 183 विकेट। 
3 .. पीयूष चावला - 181 विकेट। 
4 .. भुवनेश्वर कुमार - 174 विकेट।   
5 .. अमित मिश्रा - 173 विकेट।  


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स