दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल में पहली बार दी गयी इंसुलिन, हाई हुआ शुगर लेवल।  

दिल्ली शराब घोटाले के मामले में अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल लगातार हाई हो रहा था। सीएम केजरीवाल का शुगर लेवल 320 तक पहुंच गया था। इंसुलिन के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है। तिहाड़ जेल में केजरीवाल को इंसुलिन नहीं दिए जाने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं ने तिहाड़ के बाहर इंसुलिन की खुराक लेकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं ने तिहाड़ जेल अधिकारियों से केजरीवाल को इंसुलिन उपलब्ध कराने को कहा था। ईडी की गिरफ्तारी के बाद पहली बार उन्हें इंसुलिन दी गई है। तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ में गिरफ्तारी के बाद पहली बार इन्सुलिन दी गई है। 

पिछले सप्ताह, सीएम केजरीवाल ने अदालत का दरवाजा खटखटा कर जेल अधिकारियों को उन्हें इंसुलिन देने और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने नियमित डॉक्टर से परामर्श करने की अनुमति देने का निर्देश देने की मांग की थी, क्योंकि उनके ब्लड शुगर का स्तर गिरकर 46 हो गया था। तिहाड़ जेल प्रशासन द्वारा दिल्ली एलजी वीके सक्सेना को सौंपी गई रिपोर्ट पर तिहाड़ जेल के महानिदेशक जेल संजय बेनीवाल ने कहा है कि, एलजी हमारे कार्यकारी प्रमुख हैं और सिर्फ इस मुद्दे पर ही नहीं बल्कि वह अन्य मुद्दों पर भी हमसे रिपोर्ट मांगते हैं, इसमें कुछ भी नया नहीं है। यह बहुत स्वाभाविक है, बहुत सामान्य है। हमने उठाए गए प्रश्नों का उत्तर न्यायालय को दे दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वजन घटने के आरोपों पर तिहाड़ जेल के महानिदेशक जेल संजय बेनीवाल कहते हैं, वह हर दूसरे कैदी की तरह सामान्य जीवन जी रहे हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स