आखिर क्यों बनी श्रद्धा कपूर सेल्स गर्ल, ज्वेलरी शॉप पर किया काम।  

श्रद्धा कपूर एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। यह मुख्य रूप से आशिक़ी 2 में अपने अभिनय और गानों के कारण जानी जाती हैं। वे अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी हैं। उनके पिता पंजाबी हैं और माँ मराठी हैं। वे भी अपनी माँ की तरह अपने-आप को भी एक मराठी ही मानती हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इसी वजह से वो सबसे पॉपुलर भारतीय इंस्टाग्रामर्स की लिस्ट में शामिल अभिनेत्री भी हैं। इसी बीच एक बार फिर श्रद्धा कपूर एक बार फिर अपने एक नए वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस शॉप में लोगों को ज्वेलरी बेचती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने नए जूलरी ब्रांड के पुणे वाले स्टोर पर बतौर सेल्स गर्ल काम करती नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस कैजुअल ड्रेस में एक शॉप के गेट पर खड़े ग्राहकों का स्वागत करती हैं इसके बाद वह स्टोर में आ रहे ग्राहकों को वो जूलरी दिखाती हैं। इतना ही नहीं इस दौरान श्रद्धा कपूर को ग्राहकों को प्रोडक्ट खरीदने के लिए कनविंस करते हुए भी देखा जा सकता है। इस दौरान वे एक महिला को ज्वेलरी खरीदने में मदद करती हुई दिखती हैं। हीं कुछ लोग एक्ट्रेस के इस वीडियो को देखकर चौंक भी रहे हैं कि आखिर वो सेल्स गर्ल का काम क्यों कर रही हैं। श्रद्धा कपूर के सेल्स गर्ल बनने के पीछे का मकसद लोगों को ये बताना था कि सेल्स लगता आसान है लेकिन होता नहीं है। अपने वीडियो में कहा है कि, 'मेरा फर्स्ट टाइम था। आप लोग करोगे तो पता चलेगा। उन सभी लोगों को सलाम है जो सेल्स का काम करते हैं। वहीं इस दौरान वे अपने फैंस को लर्निंग टिप्स भी देती नजर आई। वहीं एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उन्होंने सेल्स वुमन के तौर पर 10,900 रुपये का बिक्री किया है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स