उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, 'कांग्रेस जीतती' है तो देश में लागू होगा शरिया कानून। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राज्य के अमरोहा में लोकसभा चुनाव के लिए करी जनसभा। अमरोहा में सीएम योगी ने कहा- अब तो कहीं जोर से पटाके का धमाका होता है तो पाकिस्तान सफाई देता है क्योंकि पता है कि उसे लेने के देने पड़ जाएंगे। यह सब मोदी जी के कारण हो रहा है। सीएम ने कहा इन बेशर्मों की हालत देखिए एक तरफ आपकी संपत्ति पर इनकी कृदष्टि है। तो दूसरी तरफ माफिया और अपराधियों को अपने गले का हार बनाकर के कैसे उनके नाम पर फातिहा पढ़ रहे हैं, आपने देखा होगा। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि अगर आगामी चुनाव में कांग्रेस जीतती है तो देश में शरिया कानून लागू हो जाएगा। कांग्रेस के घोषणापत्र में कहा गया है कि सरकार बनने पर शरिया कानून लागू कर देंगे। देश संविधान से चलेगा या शरियत से? हालांकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 48 पन्नों के घोषणा पत्र में शरिया शब्द या या ऐसे किसी वादे का जिक्र नहीं है। 

सीएम ने कहा कि आपका एक-एक वोट कर्फ्यू से मुक्ति और कांवड़ यात्रा को ले चलने की गारंटी भी दे देता है। दानिश अली का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि पिछली बार धोखा हुआ अमरोहा में और जिस व्यक्ति को आपने चुना है वो देश की संसद में भारत माता की जय नहीं बोलता है। क्या भारत माता की जय नहीं बोलने वाले को वोट देना चाहिए, रहेंगे भारत में, खाएंगे भारत में और भारत माता की जय-जयकार नहीं करेंगे, यह कैसे चल सकता है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स