23 साल के नेहाल वढेरा ने मैच में अदा की अहम भूमिका। 

आईपीएल के 17वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में भले ही मुंबई की टीम को 9 विकेट से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा, लेकिन एक खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से सभी को जरूर प्रभावित किया। मुंबई इंडियंस की टीम को इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला जिसके बाद उन्होंने 52 रनों के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। इस परिस्थिति में बल्लेबाजी करने उतरे 23 साल के नेहाल वढेरा ने उस समय पिच पर मौजूद तिलक वर्मा के साथ मिलकर पारी को संभलकर आगे बढ़ाना शुरू किया। नेहाल ने इसके बाद आक्रामक रुख अपनाते हुए 24 गेंदों में 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ 49 रनों की पारी खेल दी जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे। नेहाल की इस पारी ने उनकी प्रतिभा के बारे में जरूर सभी को बता दिया, जिसमें वह बड़ी ही आसानी के साथ गेंद को फैंस के बीच पहुंचाते हुए भी दिखाई दिए। नेहाल ने आईपीएल में खेलने के लिए राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रायल दिया था, वहीं इसके बाद साल 2022 में हुए आईपीएल प्लेयर ऑक्शन में उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 लाख रुपए बेस प्राइस में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। नेहाल भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह अपना आदर्श मानते हैं। 23 साल के बाएं हाथ के खिलाड़ी नेहाल वढेरा के अभी तक के क्रिकेट करियर को देखा जाए तो उन्होंने 12 प्रथम श्रेणी मैचों में 46.18 के बेहतरीन औसत से 739 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी शामिल है। इसके अलावा 22 टी20 मैचों में नेहाल ने अब तक 35.76 के औसत से 465 रन बनाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। नेहाल ने इसके अलावा 6 लिस्ट-ए मैच भी खेले हैं, जिसमें वह 21.20 के औसत से 106 रन बनाने में कामयाब हुए हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स