मिथुन चक्रवर्ती को उनके शानदार काम के लिए 'पद्म भूषण' से किया गया सम्मानित।
मिथुन चक्रवर्ती एक भारतीय अभिनेता, निर्माता और राजनीतिज्ञ हैं जिन्होंने मुख्य रूप से हिंदी और बंगाली भाषा की फिल्मों में काम किया है। मिथुन चक्रवर्ती का बॉलीवुड में काफी लंबा करियर रहा है। उन्होंने 47 साल के अपने करियर में लगभग 350 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वो टीवी शो 'डांस इंडिया डांस' के जज के तौर पर भी नजर आए। अब एक्टर पूरी तरह से राजनीति में एक्टिव हैं और बीजेपी के नेता के तौर भी जाने जाते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती को कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया है। मिथुन चक्रवर्ती फिल्म जगत में अहम योगदान रहा है। एक्टर ने अपनी फिल्मों से लोगों का सालों तक मनोरंजन किया है। 'डिसको डांस' कहे जाने वाले मिथुन चक्रवर्ती को उनके शानदार काम के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान को हासिल करने वाले एक्टर ने अपनी खुशी जाहिर की और बताया कि जब उन्हें इसकी सूचना मिली तो उनका रिएक्शन कैसा था।
कला के क्षेत्र में पद्म भूषण मिलने पर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अपना रिएक्शन साझा करते हुए कहते हैं, 'सरकार मुझे क्यों दे रही है मुझे पता नहीं है। खुशी बहुत है इस बात की मुझे, क्योंकि जो चीज न मांगों उसे हासिल करने की खुशी और ही होती है। मैंने जीवन में कभी किसी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा। मैं बहुत खुश हूं। इतना सम्मान किसी को भी मिले तो वो सबसे खुशी का मौका होता है। जब मुझे फोन आया कि आपको पद्म भूषण दिया जा रहा है, तो मैं एक मिनट के लिए चुप हो गया, क्योंकि मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी पर में अब बहुत खुश हूँ की मुझे ये सम्मान मिला।
















































































Leave Your Message