छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में दो मजदूरों की हुई मौत और कई घायल, लौह अयस्क खदान में प्रेशर बम की चपेट में आने से हुआ हादसा।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में प्रेशर बम की चपेट में आकर लौह अयस्क खदान में कार्यरत दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, कई घायल हो गए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आमदई लौह अयस्क खदान क्षेत्र में प्रेशर बम की चपेट में आने से मजदूर रितेश गागड़ा (21) और श्रवण कुमार (24) की मौत हो गई तथा उमेश राणा घायल हो गया।
















































































Leave Your Message