राहुल गाँधी ने नरेंद मोदी पर लगाया आरोप, उन्होंने अपने अरबपति मित्रों को पहुंचाया फायदा।  

कांग्रेस के एहम नेता राहुल गाँधी का भारत के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी पर हमला, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर ट्वीट करते हुए आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने अपने अरबपति मित्रों को फायदा पहुंचाया। उन्होंने कहा, 10 करोड़ किसान परिवारों का कर्ज माफ कर देश में होने वाली अनगिनत आत्महत्याएं रोकी जा सकती थीं। इसके साथ ही पूरे देश को अगले 20 सालों तक मात्र 400 रूपए में गैस सिलेंडर दिया जा सकता था। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी ने अपने अरबपति मित्रों का 16 लाख करोड़ रुपया कर्जा माफ किया है। इतने पैसों से देश के 16 करोड़ युवाओं को 1 लाख रुपए साल की नौकरी मिल सकती थी। साथ ही 16 करोड़ महिलाओं को 1 लाख रूपए साल देकर उनके परिवारों की जिंदगी बदली जा सकती थी। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री पर पूंजीपतियों के लिए काम करने का भी आरोप लगाया। हुल गांधी ने कहा,उन पैसों से अगले 3 साल तक भारतीय सेना का पूरा खर्च उठाया जा सकता था। साथ ही देशभर में दलित आदिवासी और पिछड़े समाज के हर युवा की ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई मुफ्त की जा सकती थी। उन्होंने आगे कहा जो पैसा ‘हिंदुस्तानियों’ के दर्द की दवा बन सकता था उसे ‘अडानियों' की हवा बनाने में खर्च कर दिया गया। अब ऐसे में कांग्रेस का नारा है कि अब हाथ बदलेगा हालात कांग्रेस हर हिंदुस्तानी की प्रगति के लिए सरकार चलयेग़ी। अब इनसबको देखते हुए ऐसे में ये देश नरेंद्र मोदी को इस अपराध के लिए कभी माफ नहीं करेगा।  

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स