बॉलीवुड की डिंपल गर्ल करेगी 'फिल्मो' में एकबार फिर से एंट्री।  

प्रीति ज़िंटा एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री है। वे हिन्दी, तेलगू, पंजाबी व अंग्रेज़ी फ़िल्मों में कार्य कर चुकी है। इनको डिंपल गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। फिल्म 'दिल से' से करियर की शुरुआत करने वाली प्रीति जिंटा बॉलीवुड का जाना माना नाम है। उन्होंने बाॅलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं, जिसमें से 'दिल चाहता है', 'कल हो ना हो', 'वीर जारा', 'कभी अलविदा ना कहना' जैसी कई हिट फिल्में शामिल है। हालांकि डिंपल गर्ल लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर है। ऐसे में आज हम आपके लिए प्रीति जिंटा से जुड़ी एक ऐसी खबर लेकर आए हैं, जिसे सुनकर आप खुशी से झूम उठेंगे। वो खबर ये है कि प्रीति जिंटा अब फिल्मों में कमबैक कर रही हैं। जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने और ये बात हम ऐसे ही नहीं कह रहे हैं।

इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया है कि वो किस फिल्म से कमबैक करने वाली हैं और उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। प्रीति जिंटा ने हाल ही में आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बन रही फिल्म 'लाहौर 1947' के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को ये गुड न्यूज दी हैं।एक्ट्रेस ने जो पहली तस्वीर शेयर की है वो फिल्म के क्लैप बोर्ड की है, जिसपर 'लाहौर 1947' लिखा हुआ है। वहीं इसके बाद एक्ट्रेस ने राजकुमार संतोषी संग भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रही हैं। अब एक्ट्रेस की ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं, ऐसे में फैंस लंबे समय बाद प्रीति जिंटा और सनी देओल को एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स