रुतुराज गायकवाड़ ने शतक के कारण 'अनचाहा रिकॉर्ड' किया अपने नाम।

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में चेन्नई को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।  इस मैच में रुतुराज गायकवाड़ ने शतक के कारण एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। इस मैच में मिली हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अंक तालिका में भी नुकसान हुआ है। रुतुराज गायकवाड़ ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 60 गेंदों पर 108 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 180 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 12 चौके और 3 छक्के जड़े, इस सीजन में रुतुराज गायकवाड़ का ये पहला शतक और उनके आईपीएल करियर का ये दूसरा शतक है। गायकवाड़ ने इस मैच में 56 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, लेकिन इतनी शानदार पारी के बाद भी उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड बन गया।

गायकवाड़ ने जब-जब शतक जड़ा है उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। उनके नाम दो शतक है और दोनों बार चेन्नई की टीम मैच हारी है। हारे हुए मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में गायकवाड़ अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं। इस लिस्ट में और भी बड़े खिलाड़ियों का नाम है। पहले स्थान पर विराट कोहली हैं। कोहली के नाम तीन ऐसे शतक दर्ज हैं जब उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स