'बिग बी' अमिताभ बच्चन 'सम्मानित' हुए लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से।  

अमिताभ बच्चन हिन्दी फिल्मों के अभिनेता हैं। हिन्दी सिनेमा में चार दशकों से ज्यादा का वक्त बिता चुके अमिताभ बच्चन को उनकी फिल्मों से ‘एंग्री यंग मैन’ की उपाधि प्राप्त है। वे हिन्दी सिनेमा के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली अभिनेता माने जाते हैं। उन्हें लोग ‘सदी के महानायक’ के तौर पर भी जानते हैं और प्‍यार से बिग बी, शहंशाह भी कहते हैं। मुंबई में लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया और इस दौरान लता जी को वहां उपस्थित सभी लोगों ने याद किया. लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार की स्थापना मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान ने की थी। ये पुरस्कार उन्हें दिया जाता है जिन्होंने राष्ट्र और समाज के लिए कुछ अच्छे काम किए हो। इस सम्मान को सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राप्त किया था. इस बार इसे अमिताभ बच्चन ने प्राप्त किया है।  इस समारोह में कई सेलेब्स शामिल हुए। 

अभिनेता अमिताभ बच्चन को 'लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार' सम्मान 24 अप्रैल को दिया गया। उन्हें ये पुरस्कार रंगमंच-संगीत के दिग्गज और मंगेशकर भाई-बहनों के पिता दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर मिला है। अमिताभ बच्चन ने 'जंजीर', 'दीवार', 'शोले', 'चुपके-चुपके', 'मोहब्बतें', और 'पीकू' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय से उन किरदारों में जान डाल दी। महानायक ने कहा कि वह आज यह पुरस्कार पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। समारोह की अध्यक्षता मंगेशकर के सबसे छोटे भाई और संगीतकार हृदयनाथ मंगेशकर ही हर साल करते हैं। इस इवेंट में पद्मिनी कोल्हापुरी, रणदीप हुड्डा, एआर रहमान और अभिषेक बच्चन जैसे सितारे भी शामिल हुए। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स