गुजरात टाइटंस की 'बड़ी हार' के बाद जाने क्या बोले शुभमन गिल।  

आईपीएल 2024 दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बिच में मुकाबला खेला गया। इस मैच में दिल्ली ने सिर्फ 4 रनों से अपने नाम कर लिया और वही गुजरात टाइटंस की टीम को हार का सामना करना पड़ा।  दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के कारण अंक तालिका में गुजरात टाइटंस को नुकासान हुआ है। शुभमन गिल इस हार से काफी निराश नजर आएं। उन्होंने मैच खत्म होने के बाद हार के कारण के बारे में बताया है और कहा है कि उनसे कहां चूक हुई है।शुभमन गिल ने दिल्ली के खिलाफ मैच के बाद कहा कि उन्हें लगता है कि उनकी टीम ने बहुत अच्छा क्रिकेट खेला। अंत में हारना निराशाजनक होता है, लेकिन सभी ने शानदार प्रदर्शन किया। उनकी टीम ने इस मैच में अंत तक संघर्ष किया।

शुभमन गिल ने कहा कि एक समय उन्होंने सोचा था कि वें दिल्ली कैपिटल्स को 200-210 तक रोक पाएंगे, लेकिन उन्होंने आखिरी के 2-3 ओवरों में कुछ ज्यादा ही रन दे दिए। गिल ने कहा कि दिल्ली का स्टेडियम एक छोटा सा मैदान है, जब हम रनचेज करने निकले तो हमने इसी बारे में बात की, लेकिन इसे अमल में लाना बहुत महत्वपूर्ण होता है, यदि कोई सेट बल्लेबाज या फिनिशर है, तो आपको अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अगर विकेट में कुछ है तो ठीक है, लेकिन इस तरह की पिचों पर, आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप अपनी सभी योजनाओं को पूरी तरह से अमल में लाए, चाहे वह यॉर्कर हो या कुछ भी।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स