बनारस की दीपावली होती है सबसे खास, देव दीपावली की खासियत।

देव दीपावली के मद्देनजर काशी के 84 गंगा घाटों को नौ जोन, 11 सेक्टर और 32 सब सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा गया है। अत्यधिक भीड़ वाले घाटों पर क्यूआरटी की 20 टीम तैनात रहेंगी। 11 विशेष टीमें लाउडहेलर के साथ घाटों पर पेट्रोलिंग करेंगी।

वाराणसी की विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली 27 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर वाराणसी के सभी घाटों पर प्रशासन और समिति के माध्यम से कुल 12 लाख से ज्यादा दिए जगमगाएंगे। वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस देव दीपावली के आयोजन की तैयारियों में जुट गई है। 27 नवंबर को काशी के अर्धचंद्राकार गंगा घाटों पर पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं और सैलानियों का हुजूम उमड़ेगा। गंगा द्वार के सामने रेत पर ग्रीन आतिशबाजी की तैयारी शुरू हो गई है। 22 सदस्यीय विदेशी आतिशबाजी टीम रविवार को वाराणसी आकर सर्वे करेगी। उपनिदेशक पर्यटन के मुताबिक 23 फीट लंबे इलेक्टि्रक ट्रैक पर 15 मिनट की आतिशबाजी होगी। शिव तांडव स्त्रोत के तबले की धुन पर इलेक्टि्रक ट्रैक से पटाखे आसमान में तरह-तरह के आकार के चित्र उकेरेंगे।

चेत सिंह किला व गंगा द्वार की दीवारों पर साउंड एंड लाइट शो और प्रोजेक्शन होलोग्राफिक शो होगा। इसमें पौराणिक नगरी काशी को शिव से जोड़ने वाली कथा भी सुनाई जाएगी। उप निदेशक पर्यटन राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि लगभग 15 से 20 मिनट का यह शो चेत सिंह घाट पर कई बार दिखाया जाएगा, ताकि घाट पर आने वाले सभी श्रद्धालु शो देख सकें।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स