नरेंद मोदी का राहुल गाँधी पर वार ,कहा वे नामदार हैं और हम कामदार हैं।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने आज कांग्रेस नेता राहुल गाँधी पर किया वार, पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि आजकल कांग्रेस के शाही परिवार के शहजादे पूरे देश में बढ़ चढ़कर कह रहे हैं कि अब आपकी संपत्ति का एक्स-रे होगा। हमारी माताओं-बहनों के पास जो पवित्र स्त्रीधन होता है। कांग्रेस उसे जब्त करके अपनी वोट बैंक मजबूत करने के लिए उसे बांटने की सार्वजनिक घोषणा कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि आज देश कह रहा है कि कांग्रेस की लूट- जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी। साल 2014 में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लिखा कि धर्म के आधार पर आरक्षण देने के लिए कानून बनाना पड़े तो कानून भी बनाएंगे, लेकिन 2014 में दलित, औबीसी और आदिवासी समाज जाग गया और उसके बाद सभी समाजों ने एक होकर कांग्रेस के सपनो को मिट्टी में मिला दिया। ऐसा इसलिए क्यूकि दरअसल, राहुल गांधी ने दावा किया था कि पीएम मोदी डर से कांप रहे हैं।
पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के मुरैना में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा, 'इन दिनों कांग्रेस के शहजादे को आए दिन मोदी का अपमान करने में मजा आ रहा है। वो कुछ भी बोलते जा रहे हैं। इससे कुछ लोग दुखी हैं कि देश के प्रधानमंत्री के लिए ऐसी भाषा का प्रयोग क्यों किया जा रहा है। मेरी सबसे विनती है कि कृपया करके आप दुखी मत होइए, गुस्सा मत कीजिए, आपको पता है कि वे नामदार हैं और हम कामदार हैं।
















































































Leave Your Message