बॉलीवुड एकट्रेस रवीना टंडन ने दी अपनी बेटी राशा को लव एडवाइज।  

बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल यानि रवीना टंडन को कोन नहीं जनता उनकी खूबसूरती ही नहीं बल्कि शानदार एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस रवीना टंडन आज जिस मुकाम पर हैं वो सच में काबिले तारीफ है। 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेस में एक रवीना टंडन आज भी इंडस्ट्री में अपने काम के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। बॉलीवुड की कूल मॉम में से एक रवीना टंडन ने अपनी बेटी राशा को लव और शादी को लेकर कई तरह की एडवाइज दी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दोनों ही एक-दूसरे के साथ कई फनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। वहीं फिल्मी ज्ञान के एक पॉडकास्ट के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी बेटी को रिलेशनशिप और शादी को लेकर एडवाइज दी है। एक्ट्रेस ने बहुत ही अनोखे अंदाज में सवालों के जवाब दिए। साथ ही ये भी खुलासा किया है कि आज के समय शादी की क्या वैल्यू है। रवीना टंडन ने बेटी राशा के लव लाइफ के अलावा करियर को लेकर भी बात की।

रवीना टंडन ने पॉडकास्ट में अपनी लाइफ के अलावा बेटी की लाइफ को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान एक्ट्रेस से पूछा गया कि वो अपनी बेटी को क्या लव एडवाइज देना चाहेंगी। इस पर रवीना ने रिएक्ट करते हुए कहा, अभी उसे अपने करियर और पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए। मैं नहीं चाहूंगी वो प्यार और शादी करने में जल्दबाजी न करें। सही इंसान के साथ समय बिताए और उसके बाद ये डिसाइड करे कि क्या उसे शादी करना चाहिए। शादी करना कोई फन नहीं है ये एक ह्यूज कमिटमेंट है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स