प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से करी अपील, जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में हो रहे मतदान के लिए वोटर्स से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की है। साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा, जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदी और अंग्रेजी सहित विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर वोटर्स से वोट डालने की अपली की और कहा- लोकसभा चुनाव में आज दूसरे चरण की सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा। अपने युवा वोटर्स के साथ ही देश की नारी शक्ति से मेरा यह विशेष आग्रह है कि वोट डालने के लिए वे बढ़-चढ़कर आगे आएं। आपका वोट आपकी आवाज है!

आज मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और जम्मू में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान है। मैं इन प्रदेशों के सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूँ कि एक ऐसी सरकार के लिए ऐतिहासिक मतदान करें, जिसके पास संस्कृति, सुरक्षा, सुशासन व सभी वर्गों के कल्याण का ट्रैक रिकॉर्ड भी हो और विकसित व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का विजन भी हो। पहले मतदान करें, फिर जलपान करें! केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट डालकर लोगों से वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा- मेरे प्यारे देशवासियों, आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान है।आपका हर वोट विकसित भारत की नींव को और मजबूत करने का काम करेगा। स्वयं वोट देने के साथ अपने मित्रों व परिजनों को भी मतदान हेतु प्रोत्साहित करें।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स