गोविंदा ने आरती की शादी में आकर सभी को चौका दिया।
आरती सिंह शादी के बंधन में बंध चुकी है। आरती ने दीपक चौहान के साथ सात फेरे लिए हैं। आरती की शादी में मामा गोविंदा के आने का इंतजार था। शादी के बाकी फंक्शन में गोविंदा नहीं आए थे जिसकी वजह से हर किसी को लग रहा था कि वो शादी में भी नहीं आने वाले हैं लेकिन गोविंदा ने आरती की शादी में आकर सभी को चौंका दिया। गोविंदा के आने पर उनकी बहू कश्मीरा शाह ने खुशी जाहिर की है। आरती सिंह और दीपक चौहान की शादी धूमधाम से हुई है। शादी में फैमिली के साथ कई टीवी के सितारे शामिल हुए थे। जिनकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
गोविंदा के आरती की शादी में आने पर कश्मीरा और कृष्णा दोनों बहुत खुश हैं मीडिया ने जब कश्मीरा से पूछा कि क्या अपने गोविंदा के पैर छूए तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा- बिल्कुल, ये बोलने की बात नहीं है। वो हमेशा से बहुत स्वीट रहे हैं। उन्होंने मेरे दोनों बच्चों को ब्लेस किया आशीर्वाद दिया। गोविंदा ने आते ही हर जगह चार चांद लगा दिए थे। वो ब्लैक कलर के बंदगला में आए थे। उन्होंने फैंस और मीडिया को फ्लाइंग किस करके ग्रीट किया। पैपराजी के लिए पोज देने की बजाय गोविंदा सीधे वैन्यू में चले गए थे। कृष्णा ने कहा- मामा आए बहुत खुशी हुई। मुझे उन्हें देखकर बहुत खुशी हुई। वो दिल की बात है। हमारा इमोशनल कनेक्ट है। बता दें कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच अनबन को कई साल हो चुके हैं। गोविंदा कई बार द कपिल शर्मा शो में आए थे लेकिन उस एपिसोड का हिस्सा कृष्णा अभिषेक नहीं बने थे। जिसके बाद से कई बार कृष्णा की पत्नी कश्मीरा और गोविंदा की पत्नी सुनीता एक-दूसरे पर कमेंट कर चुकी हैं।
















































































Leave Your Message