आईपीएल के इतिहास में 'सनराइजर्स हैदराबाद की टीम' ने लगाये 100 छक्के।  

आईपीएल के 17 वे सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में अब तक पैट कमिंस की कप्तानी में बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। हैदराबाद ने 8 मैचों में खेलते हुए 5 में जीत दर्ज की है, तो उन्हें सिर्फ 3 में हार का सामना करना पड़ा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ भले ही टीम को पिछले मैच में 35 रनों से हार मिली लेकिन इसके बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद प्वाइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। आईपीएल के 17वें सीजन में हैदराबाद के इस बेहतरीन प्रदर्शन की सबसे बड़ी वजह उनका मैदान पर आक्रामक खेल दिखाना है, जिसमें टीम बल्लेबाजी में छक्के मारने के मामले अभी बाकी टीमों से काफी आगे दिखाई दे रही है और उन्होंने एक खास कारनामा भी इस सीजन कर दिया है।

सनराइजर्स हैदराबाद टीम की तरफ से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में कुल 9 छक्के लगे जिसके साथ ही वह आईपीएल के 17वें सीजन में 100 छक्के पूरे करने वाली पहली टीम बन गई है। इसी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद पहली बार आईपीएल के किसी सीजन में 100 या उससे अधिक छक्के भी लगाने में कामयाब हुई है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर मुंबई इंडियंस की टीम है, जिन्होंने अब तक 8 सीजन में ये कारनामा किया है। वहीं आईपीएल के 17वें सीजन को लेकर बात की जाए तो 41 मैचों के बाद छक्के लगाने के मामले में 108 सिक्स के साथ हैदराबाद की टीम पहले स्थान पर है, जबकि दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम है जिन्होंने इस सीजन 90 सिक्स लगाए हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स