दस साल तक रिलेशनशिप में रहने के बावजूद भी, क्यों है तब्बू आज तक कुंवारी?
तब्बू एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है। हालांकि उन्होंने कई तमिल, तेलुगू, मलयालम, बंगला भाषा एवं साथ ही एक अमरीकी फिल्म में भी काम किया है, लेकिन मुख्यतः उन्होंने हिंदी फिल्मों में ही अभिनय किया है। तब्बू आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लेकिन अक्सर लोग सवाल करते हैं कि आखिर 52 साल की हो चुकीं तब्बू आज तक कुंवारी क्यों हैं। वैसे तो एक्ट्रेस का करियर के बीच में कई सुपरस्टार्स के साथ नाम जुड़ा है। लेकिन एक रिलेशनशिप उनका ऐसा था जो काफी सीरियस रहा एक वक्त था जब उनका नाम साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन और डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला से जुड़ा था। मगर नागार्जुन संग तब्बू का काफी सीरियस रिलेशनशिप था कहते हैं दोनों दस सालों तक रिश्ते में रहे।
इसके बाद तब्बू संग उनका रिश्ता आखिरकार टूट ही गया। लेकिन इन दोनों की रिश्ते में सबसे बड़ी दिक्कत ये थी कि एक्टर पहले से शादीशुदा थे। एक्टर का शादीशुदा होना रिश्ता टूटने की वजह भी बन गया। रिश्ता टूटने की वजह थी कि एक्टर वाइफ को तलाक नहीं दे रहे थे। तब्बू ने भी ठान लिया था। कि बिना शादी वह रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाएंगी। नतीजा ये हुआ कि दोनों का दस साल का रिलेशनशिप टूट गया। बस उस रिश्ते के बाद तब्बू पर इतना असर हुआ कि उन्होंने फिर कभी किसी से न तो प्यार किया न ही शादी। इसीलिए कहते हैं कि अगर तब्बू का ब्रेकअप न हुआ होता तो शायद उनका घर बस गया होता। कुंवारी होने पर तब्बू ने एक इंटरव्यू में घर बसाने को लेकर रिएक्ट किया था। उन्होंने कहा था कि एक गलत पार्टनर संग जिंदगी बिताने से अच्छा है सिंगल ही रहो।
















































































Leave Your Message