अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर सियासी चर्चा तेज, राहुल-प्रियंका कहां से लड़ेंगे चुनाव?

लोकसभा चुनाव 2024 उत्तर प्रदेश अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर सियासी चर्चा तेज हो गई है। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस की ओर से अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। जबकि कांग्रेस की चुनाव समिति के सदस्यों ने अंतिम फैसला लेते हुए कांग्रेस नेतृत्व से अनुरोध किया है कि अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को ही चुनाव मैदान में उतारा जाए। इन दोनों सीटों पर किसे उतारा जाएगा? इसका फैसला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी पर छोड़ दिया गया है। अमेठी और रायबरेली में पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग है। माना जा रहा था कि केरल के वायनाड में 26 मई को मतदान के बाद अमेठी सीट से राहुल गांधी नामांकन दाखिल करेंगे, तो प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की अटकलें थीं।जानकारी सामने आई है कि 1 या 2 मई को प्रियंका गांधी नामांकन कर सकती हैं। वहीं, 3 मई को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी नामांकन दाखिल कर सकते हैं। अमेठी और रायबरेली दोनों में से किस सीट पर कौन नामांकन करेगा, इस पर भी अभी तस्वीर साफ नहीं है।

रायबरेली से राहुल और अमेठी से प्रियंका को चुनाव लड़ाने की सलाह भी सीईसी बैठक में कुछ सदस्यों ने दी है। वहीं, बीजेपी ने नाराज चल रहे वरुण गांधी को गांधी-नेहरू परिवार की परंपरागत सीट रायबरेली से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था, जिससे वरुण गांधी ने इनकार कर दिया। वरुण गांधी, राहुल या प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। प्रियंका गांधी से वरुण की बॉन्डिंग अच्छी मानी जाती है। ऐसे में माना जा रहा है कि परिवार में एकता बनाए रखने के लिए वरुण गांधी ने अपने पैर पीछे खींचना मुनासिब समझा। ऐसे में ये दिलचस्प होगा कि इन दोनों वीआईपी सीटों पर कांग्रेस किसे प्रत्याशी बनाती है और रायबरेली में बीजेपी का उम्मीदवार कौन होगा?

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स