बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने एक-दूसरे को खास नोट लिखकर किया एनिवर्सरी विश।
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर आज अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मना रहे हैं। कपल ने एक-दूसरे के लिए खास नोट लिखकर एनिवर्सरी विश किया है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 28 अप्रैल, 2016 को शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात से लेकर प्यार करने और फिर शादी के बंधन में बंधन तक का सफर काफी दिलचस्प रहा है। करण सिंह ग्रोवर से मिलने से पहले बिपाशा एक्टर जॉन अब्राहम संग रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने दस साल तक एक-दूसरे को डेट किया लेकिन साल 2011 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात फिल्म 'अलोन' के सेट पर हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई और दोनों बाद में भी एक-दूसरे से मिलते रहे। करण ने शादी के लिए बिपाशा को बेहद खास अंदाज में प्रपोज किया था। आज कपल की शादी को 8 साल हो गए हैं और वे अपनी बेटी देवी के साथ एक हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं।
कपल अक्सर एक दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर करता है। शादी की सालगिरह के मौके पर बिपाशा ने पति करण के साथ एक खूबसूरत फोटो पोस्ट की है और खास नोट भी लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा- 'मेरा सब कुछ। उस दिन से 8 साल बाद जब हम ऑफिशियली पति-पत्नी बने। वक्त बहुत तेजी से बीत गया। हर दिन मुझे और ज्यादा प्यार करने के लिए थैंक्यू। करण सिंह ग्रोवर ने भी वाइफ के लिए खास नोट लिखा है और वेडिंग एनिवर्सरी के लिए विश किया है। करण ने लिखा- 'ऑफिशियल सालगिरह मुबारक हो मंकी! मेरा होने के लिए शुक्रिया। आप जिस तरह से मुझे प्यार करती हैं, उसके लिए थैंक्यू। ऐसा महसूस होता है जैसे हम कल मिले थे और साथ ही ऐसा महसूस होता है जैसे हम पूरी जिंदगी, पूरी जिंदगी साथ रहे हैं। दिल में उमड़ते प्यार के इस एहसास के लिए शुक्रिया! आई लव यू।
















































































Leave Your Message