आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ी बने 'एमएस धोनी'।
आईपीएल 2024 के 46वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आमने -सामने थी। इसी के साथ एमएस धोनी ने आईपीएल में इतिहास रच दिया। वह एक ऐसे मुकाम तक पहुंच गए जिसके आस-पास अभी तक कोई भी खिलाड़ी नहीं पहुंच सका था। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 78 रनों से बाजी मारी। एमएस धोनी आईपीएल में अभी तक 39.53 की औसत से 5178 रन बनाए हैं। जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। एमएस धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक भी हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। वह साल 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं।
एमएस धोनी आईपीएल में अभी तक 259 मैच खेल लिए हैं। वह इस लीग में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। एमएस धोनी इस दौरान 150 जीते हुए मैचों का हिस्सा रहे हैं। इसी के साथ वह आईपीएल के इतिहास में 150 मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में अभी तक कोई भी खिलाड़ी एमएस धोनी के पास नहीं पहुंच पाया है।
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ी
1 .. एमएस धोनी - 150 जीत।
2.. रोहित शर्मा - 133 जीत।
3 .. रवींद्र जडेजा - 133 जीत।
4 .. दिनेश कार्तिक - 125 जीत।
5 .. सुरेश रैना - 122 जीत।
















































































Leave Your Message