केंद्रीय गृह मंत्री 'अमित शाह' ने विपक्षी दलों के इनडी अलायंस पर साधा निशाना। 

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी दलों के इनडी अलायंस पर साधा निशाना। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में बीते 10 सालों से नीतियों और विकास कार्यक्रमों को लेकर भी स्थिरता रही है। अमित शाह ने आरोप लगाया कि अगर इनडी  गठबंधन कहता है कि शरद पवार को एक साल के लिए पीएम चुना जाएगा, ममता जी को एक साल के लिए चुना जाएगा, स्टालिन को एक साल के लिए चुना जाएगा, और यदि कुछ बाकी रह गया तो गांधी पीएम बनेंगे। ऐसे देश नहीं चलता। अमित शाह ने  इनडी I अलायंस से कहा है कि वो बताएं कि उनका प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ये भी कहा कि इस देश ने 3 दशकों तक अस्थिरता की कीमत चुकाई, 3 दशकों तक अस्थिर सरकारें चलीं लेकिन पिछले 10 वर्षों में देश को एक मजबूत नेतृत्व मिला है, देश को स्थिरता मिली है। शाह ने कहा कि मैं देश की जनता को मनपूर्वक अपील करना चाहता हूं कि इसकी कोई संभावना है ही नहीं लेकिन अगर इनडी गठबंधन को बहुमत मिलता भी है तो देश की जनता जरूर सोचे इसका प्रधानमंत्री कौन बनेगा?लोकसभा चुनाव 2024 के तहत पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल (102 सीटें) और दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल (88 सीटें) को संपन्न हो चुका है। अब तीसरे चरण का चुनाव 7 मई 2024 को होगा। तीसरे चरण में कुल 94 सीटों के लिए वोटिंग होगी। इन सभी सीटों के लिए चुनाव परिणाम आयोग द्वारा एक साथ 4 जून को जारी किए जाएंगे। 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स