दिलजीत दोसांझ ने '54000' से अधिक लोगों के बीच लाइव परफॉर्म कर रचा इतिहास।
दिलजीत दोसांझ म्यूजिक इंडस्ट्री का एक पॉपुलर नाम है। अपने एल्बम स्माइल 2005 और चॉकलेट 2008 के साथ पंजाबी संगीत में पहचान हासिल की, इसके बाद यो यो हनी सिंह के साथ द नेक्स्ट लेवल 2009 किया। इसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और 2011 में पंजाबी फिल्म द लायन ऑफ पंजाब से डेब्यू किया। पंजाबी सिंगर दिलजीत ने एक बार फिर नया इतिहास रच दिया है। अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ, अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग के बाद एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए हैं। हर साल की तरह इन्हे इस बार भी इंटरनेशनल लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते देखा गया, लेकिन दिलजीत दोसांझ ने नया इतिहास रच दिया है वो कनाडा के वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में लाइव परफॉर्म करने वाले पहले पंजाबी सिंगर बन चुके हैं। वह पंजाबी संगीत को लेकर जाने जाते है। सिंगर ने कनाडा के वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में 55 हजार से ज्यादा लोगों के बीच परफॉर्म करके एक नई उपलब्धि हासिल की। दिलजीत ने अपने परफॉर्म की झलकियां सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर की हैं।
मोस्ट पॉपुलर सिंगर दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में कनाडा में धूम मचा दी और इम्तियाज अली की बायोपिक 'अमर सिंह चमकीला' में अपने काम से भी सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में लोगों के बीच अपने गानों से धमाका कर दिया। जहां 54,000 से ज्यादा लोग वहां पहुंचे थे। दिलजीत ने एक रिकॉर्ड बना दिया है, जिसकी वजह से वह चर्चा में बने हुए हैं। इस ऐतिहासिक लाइव कॉन्सर्ट में दिलजीत ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था और अपना हिट गाना 'GOAT' गाते हुए एक यादगार परफॉर्मेंस दी। बता दें कि कनाडा के वेंकूवर बीसी प्लेस स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले दिलजीत दोसांझ पहले पंजाबी सिंगर बन गए है।
















































































Leave Your Message