बॉडी शेमिंग का शिकार हुई रश्मि देसाई।
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रश्मी देसाई छोटे पर्दे का एक जाना-माना चेहरा हैं और अब वो बिग बॉस के घर में भी अपना रंग जमाने आई हैं। रश्मी कलर्स टीवी के सीरियल 'उतरन' में तपस्या ठाकुर की भूमिका निभा चुकी हैं और इस किरदार से उनको घर-घर में पहचान मिली है। बेहद खूबसूरत हैं लेकिन अक्सर इन्हें बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ता है। एक बार फिर इस एक्ट्रसे को इनके फैट की वजह से काफी ट्रोल किया गया। जिस पर इस टीवी अभिनेत्री का दर्द भी छलका रश्मि आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हाल ही में रश्मि अपनी दोस्त आरती सिंह के संगीत रिस्पेशन में स्पॉट हुई थीं। इस दौरान रश्मि ने डीप नेक ब्लाउज के साथ शिमरी पिंक कलर का लहंगा पहना था और मैचिंग दुपट्टा लिया हुआ था। एक्ट्रेस लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही थीं। उनकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए लेकिन इसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। कई यूजर्स ने उन्हें बॉडी शेम किया और मोटी कहते हुए कहा कि पहले अपना वजन संभाल लो लहंगे को क्या संभालोगी। वहीं बॉडी शेमिंग किए जाने पर रश्मि देसाई का एक इंटरव्यू में दर्द छलका है।
रश्मि ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा, ग्लैमर की दुनिया में, कुछ ब्यूटी स्टैंडर्ड को पूरा करने का दबाव होता है। लेकिन कभी-कभी, लोगों को यह एहसास नहीं होता कि आप किस दौर से गुजर रहे हैं। मैं कुछ महीनों से अस्वस्थ हूं। रश्मि ने य़े भी कहा, आप या तो वही कर सकते हैं जो आप चाहते हैं या दूसरों की बात सुन सकते हैं। मैं पहले वाला चुनती हूं। मुझे किसी से मान्यता की जरूरत नहीं है। लोगों की नज़रों में आने से ट्रोलिंग आती है ये जीवन का एक हिस्सा है। रश्मि ने आगे कहा कि मैं हर वक्त जवान नहीं दिख सकती। इंडस्ट्री में रहने के लिए डेडीकेशन की जरूरत होती है। मैं हमेशा 21 या 22 साल की नहीं दिख सकती हूं। मेरी जर्नी खूबसूरत है, लेकिन कुछ लोगों के लिए बदलाव को स्वीकार करना कठिन है।
















































































Leave Your Message