अफ्रीकी देश केन्या के पश्चिमी इलाके में हुआ बड़ा हादसा, हुई 100 से अधिक लोगो की मौत। 

अफ्रीकी देश केन्या के पश्चिमी इलाके में हुआ बड़ा हादसा, केन्या में बीते कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ के कारण अब तक करीब 100 लोगों की मौत हो चुकी है। केन्या में मार्च के मध्य से ही भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान विभाग ने और बारिश की चेतावनी दी है। केन्या के गृह मंत्री किथुरे किंडिकी ने भविष्य में होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए सभी सार्वजनिक और निजी बांधों तथा जलाशयों के निरीक्षण का आदेश दिया है। भारी बारिश के कारण पूर्वी अफ्रीकी क्षेत्र के कई देशों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। तंजानिया में बाढ़ के कारण 155 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि पड़ोसी देश बुरुंडी में दो लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। 

केन्या के पश्चिमी इलाके में सोमवार को सुबह एक बांध के टूटने के कारण कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, बांध का पानी आसपास के इलाके में स्थित लोगों के घरों में घुस गया और पानी के बहाव की वजह से प्रमुख सड़क से संपर्क कट गया। पुलिस अधिकारी स्टीफन किरुई ने समाचार एजेंसी बे बताया कि यह घटना सोमवार की सुबह ग्रेट रिफ्ट घाटी क्षेत्र के माई माहिउ इलाके में स्थित 'ओल्ड किजाबे बांध' के ढहने के बाद हुई। बांध टूटने के बाद पानी नीचे की ओर बहने लगा। बांध टूटने के कारण केन्या के सबसे व्यस्त राजमार्गों में से एक पर वाहन मलबे में फंस गए। केन्या रेड क्रॉस ने कहा कि 109 लोग अस्पताल में भर्ती हैं जबकि 49 अन्य लापता बताए गए हैं। 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स