आखिर क्यों लगाती है 'रेखा' मांग में सिंदूर?

सिंदूर लगाना और मंगलसूत्र पहनना किसी भी सुहागिन महिला की निशानी मानी जाती है। लेकिन हिंदू धर्म में यह भी मान्यता है कि पति की मौत के बाद महिलाएं सोलह श्रृंगार नहीं करती हैं। हालांकि यह बात सिनेमा की दिग्गज अदाकारा रेखा पर फिट नहीं बैठती है। रेखा आज भी किसी भी मौके पर खूब सजधज कर आती हैं और उनके उस लुक की दुनिया दीवानी है। हालांकि रेखा के सिंदूर लगाने को लेकर सवाल भी किए गए, जिसका उन्होंने जवाब दिया था। निजी जिंदगी हो या फिर पेशेवर जिंदगी दोनों में रेखा ने बहुत संघर्ष किया है। उनकी जिंदगी के कई किस्से और राज तो लोगों को पता हैं, लेकिन कुछ किस्से रेखा के दिल में ही दफन हैं। रेखा के माथे का सिंदूर आज भी राज है और इसपर कंट्रोवर्सी होती रहती है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर पति की मौत के बाद भी रेखा किसके नाम का सिंदूर अपनी मांग में सजाती हैं। 

रेखा के सिंदूर को लेकर उस दौर की एक सनसनीखेज खबर थी, जब एक्ट्रेस ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी में सिंदूर और मंगलसूत्र पहनकर पहुंच गई थीं। हालांकि बाद में रेखा ने खुद इस वजह का खुलासा किया था। उस दौर में रेखा और अमिताभ बच्चन की प्रेम कहानी के चर्चे फिल्मी गलियारों में आम थे। बाद में एक इंटरव्यू में रेखा ने बताया था कि वह सीधे शूटिंग के बाद शादी में पहुंची थीं और सिंदूर, मंगलसूत्र उतारना भूल गई थीं। उन्होंने कहा था कि वह लोगों के रिएक्शन से परेशान नहीं होती हैं। रेखा का कहना था कि सिंदूर उन पर काफी अच्छा लगता है और उन्हें सूट करता है। आज भी रेखा को सिंदूर लगाए फुल मेकअप में देखना फैंस को पसंद आता है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स