दिल्ली के कई स्कूलों को मिली 'बम' से उड़ाने की धमकी, तलाशी में जुटी पुलिस।  

देश के राजधानी दिल्ली में  एक बार फिर से बम की धमकी मिलने ने हड़कंप मच गयी है। द्वारका और नोएडा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, मदर मैरी और संस्कृति स्कूल में बम की धमकी मिली है। स्कूल में सुबह-सुबह बम होने की खबरने सभी को हैरान कर दिया। इसके अलावा वसंत कुंज स्थित डीपीएस और साकेत के एमिटी में भी बम की धमकी दी गई है। वहीं द्वारका और अशोक विहार स्थित प्रूडेंस स्कूल में भी धमकी मिली है। यह धमकी स्कूल को एक ईमेल के जरिए दी गई है। दिल्ली पुलिस स्कूल में तलाशी ले रही है। अब तक कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है। फिलहाल बम निरोधक दस्ता भी मौके पर मौजूद है। धमकी भरे ये ईमेल सुबह 4 बजे विदेश से किए गए थे। मयूर विहार मदर मेरी, नई दिल्ली के संस्कृति स्कूल में धमकी भरे मेल आए हैं। स्कूलों ने अभिभावकों से अपने बच्चों को घर वापस ले जाने को कहा है। एक मेल सुबह 4 बजे कई स्कूलों को भेजा गया है। मेल एक ही है सीसी बीसीसी काफी स्कूलों को किया गया है। इसमें डीपीएस वसंतकुंज, एमिटी साकेत भी शामिल हैं। इस बीच ग्रेटर नोएडा के स्कूलों में भी धमकी भरे कॉल्स आने के बाद नॉलेज पार्क में स्थित स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।

दिल्ली में अभी तक 10 स्कूलों से कॉल मिल चुके हैं। दिल्ली के द्वारका से 5 अलग अलग स्कूलों में बम की धमकी, वसंत कुंज से 2 स्कूलों में बम की धमकी, नजफ़गढ़ से 1 स्कूल में बम की धमकी, पुष्पविहार से 1 स्कूल में बम की धमकी, मयूरविहार से 1 स्कूल में बम की धमकी। इसके अलावा नोएडा के भी कई स्कूलों को ईमेल आने की खबर सामने आई है। दिल्ली एनसीआर में जितने स्कूलों में धमकी का ईमेल आया है, सभी को एहतियात के तौर पर बन्द करके बच्चों को वापस भेज दिया गया है। एसओपी फॉलो हो रही है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स