अनुष्का शर्मा के पूराने 'ऑडिशन वीडियो' ने मचाया बवाल।  

अनुष्का शर्मा एक मॉडल और बॉलीवुड फिल्म उद्योग की एक अभिनेत्री है। अनुष्का का जन्म 1 मई, 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था। उनके पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा आर्मी ऑफिसर और मां आशिमा शर्मा होममेकर हैं। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज 36 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस भले ही मां बनने के बाद से ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं। लेकिन अब बतौर एक्ट्रेस अनुष्का ने अदाकारी के फील्ड में वापसी कर ली है। दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस बेटे अकाय के जन्म के बाद भारत वापस आई हैं। जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक मोबाइल कंपनी के टीवी विज्ञापन में काम किया है। अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इस टीवी एड के वीडियो को भी फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। अनुष्का शर्मा का ये पोस्ट देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। हालांकि इसी बीच अनुष्का शर्मा का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जो कि उनके पहले ऑडिशन का बताया जा रहा है। 

अनुष्का शर्मा बेहद ही सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। वीडियो में वो ऑडिशन प्लेट पकड़ कर पोज देती नजर आ रही हैं। जिसपर उनका नाम,जन्मदिन और हाइट लिखा हुआ दिख रहा है। वहीं इस दौरान अनुष्का शर्मा ये बताती हुई नजर आ रही हैं कि वो बेंगलुरु से हैं। इसके साथ ही वो राइट और लेफ्ट प्रोफाइल शॉट और स्माइलिंग शॉट भी देती नजर आ रही हैं। अनुष्का शर्मा कितनी मासूम दिख रही हैं। सिंपल लुक में भी वह काफी क्यूट और खूबसूरत नजर आ रही हैं। यही वजह है कि इस वक्त उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बता दें कि अनुष्का शर्मा मात्र 18 साल की थीं जब उन्होंने पहला ऑडिशन दिया था। हालांकि अब वो पहले के मुकाबले काफी बदल गई हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स