लखनऊ टीम की एक बार फर बड़ी टेंशन, एक स्टार खिलाड़ी को बीच में छोड़ना पड़ा मैदान। 

आईपीएल 2024 का 48वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे मैच से वापसी की है। लेकिन माना जा रहा है कि वह एक बार फिर चोटिल हो गए हैं। मयंक यादव इस मैच से पहले साइड स्ट्रेन इंजरी से जूझ रहे थे। इस चोट के चलते वह 7 अप्रैल 2024 से टीम का हिस्सा नहीं बन रहे थे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने वापसी की और 3.1 ओवर फेंके। लेकिन स्पेल के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर वह मैदान छोड़कर चले गए। ऐसे में लखनऊ टीम की टेंशन एक बार फिर बढ़ गई है। 

इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले गेंदबाजी करते हुए कमाल का प्रदर्शन किया और मुंबई को 144 रन पर रोक दिया। इस पारी के दौरान टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के एक स्टार खिलाड़ी को बीच मैच मैदान छोड़ना पड़ा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव को 7 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में चोट का सामना करना पड़ा था। वह इस मैच में सिर्फ 1 ओवर ही फेंक सके थे, इसके बाद उन्होंने मैदान छोड़ दिया था। मैच के बाद पता चला था कि वह साइड स्ट्रेन इंजरी से जूझ रहे हैं। वह इस चोट के चलते पहले भी काफी परेशान रहे हैं। 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स