T20 में भारत की विजय, ऑस्ट्रेलिया को दी मात।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विशाखापट्टनम में टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। मैच काफी रोमांचक रहा और इसे टीम इंडिया ने अंतिम गेंद पर जीत लिया। पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम अब आगे हो गई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछड़ गई है। टॉस जीतकर टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए भारतीय टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 208 रनों का स्कोर खड़ा किया। जोस इंग्लिस के बल्ले से शानदार शतकीय पारी देखने को मिली।

जोस इंग्लिस ने 50 गेंदों का सामना करते हुए 110 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनके अलावा स्टीव स्मिथ के बल्ले से धीमा अर्धशतक आया। वह 52 रन के कुल स्कोर पर आउट होकर चलते बने। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 208 रन था। टीम इंडिया के लिए रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट झटका। जवाब में खेलते हुए भारत ने रुतुराज गायकवाड़ का विकेट गंवा दिया। वह बिना गेंद खेले रन आउट हुए। जायसवाल बी 21 रन बनाकर चलते बने। सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन के बीच शतकीय भागीदारी हुई। ईशान किशन फिफ्टी जड़कर आउट हो गए।

सूर्या ने पीछा नहीं छोड़ा और वह खेलते चले गए। सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंद में 80 रन जड़े। अंत में रिंकू सिंह के ऊपर जिम्मेदारी थी, वह इस पर खरा उतरे। रिंकू सिंह ने अंतिम गेंद पर जीत दिला दी। वह छक्का जड़ने में सफल रहे थे लेकिन नो बॉल होने के कारण एक ही रन काउंट हुआ। रिंकू ने नाबाद 22 रन बनाए।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स